रक्षाबंधन का त्योहार क्यों मनाया जाता है? | जानिये रक्षाबंधन की कथा, महत्त्व और पौराणिक मान्यताएं | पर्व की पाठशाला
दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले हिंदुओं को एक सूत्र से बाँधने वाला त्योहार है ‘रक्षाबंधन’! श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व ‘राखी का त्योहार’ के नाम से भी जाना जाता है। भाई- बहन के विशिष्ट प्रेम के प्रतीक समान यह त्यौहार प्राचीन काल से मनाया जाता रहा है। चाहे वह देवराज इंद्र और इंद्राणी हों या स्वयं भगवान कृष्ण और द्रौपदी! कच्चे धागे से अटूट रक्षा का वचन निभाने की यह प्रथा आज भी कायम है। इस रक्षा सूत्र ने इंद्र को युद्ध में विजय दिलाई और द्रौपदी के सम्मान की भी रक्षा की। साथ ही भारत के इतिहास में ऐसे कई किस्से हैं।
Read More