Song of the Day – मंगलमय सब कर देना | किस्से कलम के
Column: कॉलम: किस्से कलम के | Writer: डॉ. कृपेश ठक्क
“किस्से कलम के” की इस कड़ी में प्रस्तुत है “मंगलमय सब कर देना”। यह डॉ. कृपेश ठक्कर द्वारा लिखा गया एक हिंदी भक्तिगीत है, जो भगवान गणेश को समर्पित है। गीत में भगवान गणेश को दुःखों का हरण करने वाला और सुख प्रदान करने वाला बताया गया है। भक्त उनके नाम का जाप करके सभी संकटों से मुक्ति पाने की प्रार्थना करता है। वह भगवान से क्षमा मांगता है और उनसे सभी को मंगलमय बनाने का आग्रह करता है।
गीत में “सर्वे भवन्तु सुखिनः” का मंत्र भी शामिल है, जो सभी को सुखी और निरोगी होने का आशीर्वाद देता है। यह प्रार्थना भगवान गणेश के प्रति श्रद्धा और भक्ति को व्यक्त करती है।
Song of the Day – मंगलमय सब कर देना
मंगलमय सब कर देना गणपति बप्पा मोरिया (2)
तू दुखहर्ता तू सुखकर्ता वंदू श्री गणेशाय (2)
एक तेरा बस नाम ही, संकट सब हर जाए|
ओ विघ्नहरता अरज ये करता,
अंधकार अब हर लेना,
क्षमा करो जो हुई हो गलती,
मंगलमय सब कर देना |
मंगलमय सब कर देना गणपति बप्पा मोरिया (2)
सर्वे भवन्तु सुखिनः,
सर्वे सन्तु निरामयाः|(2)
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु,
मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत्|
ओ विघ्नहरता अरज ये करता,
अंधकार अब हर लेना,
क्षमा करो जो हुई हो गलती,
मंगलमय सब कर देना | (2)
तू दुखहर्ता तू सुखकर्ता वंदू श्री गणेशाय (2)
एक तेरा बस नाम ही, संकट सब हर जाए|
ओ विघ्नहरता अरज ये करता,
अंधकार अब हर लेना,
क्षमा करो जो हुई हो गलती,
मंगलमय सब कर देना | (2)